आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : छत्रसाल नगर स्थित विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति में आई.ए.एस अधिकारी शीला दाहिमा द्वारा बच्चो एवं अभिभावकों को अपने सपनो को देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। मैडम ने कहा की जैसे नृत्य और संगीत के लिए लगातार अभ्यास करना पड़ता है, ठीक वैसे ही जीवन में सपनो को पूरा करने के लिए भी लगन और अटूट मेहनत की सदैव आवश्यकता है। बच्चो द्वारा पूछे गए करियर से सम्बंधित सवालों के उत्तर भी दिए गए।
शीला दाहिमा ने अपनी बात स्वयं द्वारा लिखित गीत एवं सपनों की कोई सीमा नहीं होती से उपस्थित लोगो को उत्साहित किया ||