आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा भारत सरकार की पहल “मिशन लाइफ” के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर “यूथ कान्क्लैव” का समापन हुआ। इस कान्क्लैव में लगभग 200 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया था | जिसमें से 5 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया है।

इस दो दिवसीय कान्क्लैव के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे योगेश देशमुख, आई.पी.एस, ए.डी., साइबर सेल, भोपाल एवं एम. सेलेवेंद्रन, आई.ए.एस, आई.जी, रेजिस्ट्रैशन तथा कमिशनर, ऐग्रिकल्चर, म.प्र. उपस्थित रहे।

भारतीय वन प्रबंध संस्थान के निदेशक के. रविचंद्रन ने इस अवसर पर कहा, “इन दो दिनों के आँकलं के बाद मेरा यह मानना है की यहाँ पर उपस्थित कई प्रतिभागियों के विचार इतने रचनात्मक है की जिनपर भविष्य मे परियोजनाएँ तक संचालित की जा सकती है | मुझे पूर्ण विश्वास है आप इस देश के नए एवं सुनहरे भविष्य के निर्माता बनेंगे। साथ ही दैनिक व्यवहार मे बदलाव के लिए आप सभी जीतने सजक है | इसे उतने ही ज्यादा लोगों तक पहुचाए यहाँ उपस्थित 200 प्रतिभागी 2000 को प्रेरित करें तो सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित है।”

इस कान्क्लैव मे प्रथम दिन देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा मिशन लाइफ के विभिन्न विषयों पर छात्रों को संबोधित किया गया था। जिसमे स्वस्थ जीवन शैली, पानी की बचत, ऊर्जा की बर्बादी को कम करना आदि विषय शामिल रहे। वहीं प्रथम दिन के समूहिक चर्चा सत्र के बाद चयनीत 100 प्रतिभागीयों ने दूसरे दिन की भाषण प्रतियोगिता मे प्रवेश किया। भाषण प्रतियोगिता मे प्रत्येक प्रतिभागि द्वारा मिशन लाइफ की सात थीमों के अंतर्गत 5 मिनट की समयावधि मे भाषण दिए गए | जिसके बाद निर्णायक गणों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर 5 विजेताओं की घोषणा की गई।

साथ ही इस अवसर पर भारतीय वन प्रबंध संस्थान द्वारा वन विहार, भोपाल मे मिशन लाइफ के अंतर्गत “पलोगिंग ड्राइव” का भी आयोजन किया |जिसमें सभी प्रतिभागियों द्वारा वन विहार प्रांगण की सफाई कर स्वच्छ बनाया गया एवं कूड़ा न करने के लिए जागरूक किया। कान्क्लैव का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह के पश्चात प्रतिभाग्यों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ।