आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा भारत सरकार की पहल “मिशन लाइफ” के अंतर्गत “वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे आईआईएफएम के समस्त सनकाय सदस्यों, अधिकारी तथा कार्मिक गणों द्वारा सुचारु रूप से भाग लिया गया। “लाइफ” का विचार एक पर्यावरण-सचेत जीवन शैली को बढ़ावा देने पर आधारित है, जो ‘नासमझ और विनाशकारी खपत’ के बजाय ‘सचेत और जानबूझकर’ उपयोग मे लाने की सोच का प्रचार करता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के न्यूनतम उपयोग के साथ उनका बचाव कर बेहतर जीवन शैली को अपनाना है।