आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आधार सिटी सुखी सेवनिया विदिशा रोड भोपाल में सम्पन्न हुई । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने बताया की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर था। इस बार हुजूर विधानसभा सहित 25 विधानसभा की टिकट दोनों पार्टी द्वारा (बीजेपी व कांग्रेस) पूरे प्रदेश में दिए जाए । ऐसी महासभा द्वारा मांग की जाएगी।

इस कार्यक्रम की अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर यादव सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे |