आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापानी कार मेकर होंडा आज भारत में अपनी पहली मिड साइज SUV ‘एलिवेट’ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कार को इस साल 6 जून को अनवील किया था। कंपनी का दावा है कि कार एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देती है।

कार को 11 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शो-रूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

फुल टैंक पर 679km चल सकती है कार

कंपनी ने 25 जुलाई को एलिवेट के माइलेज का खुलासा किया था। इसका मैनुअल गियरबॉक्स के साथ सर्टिफाइड 15.31kmpl बताया गया है, जबकि CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एक लीटर पेट्रोल में 16.92 किलोमीटर चलेगी।

कंपनी ने बताया कि कार में 40-लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा। इससे मैनुअल गियरबॉक्स वाली एलिवेट फुल टैंक पर 612km और ऑटोमैटिक वैरिएंट में 679km तक की दूरी तय कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने 4 जुलाई को एलिवेट के वैरिएंट वाइज इंजन ऑप्शन और कलर ऑप्शन अनवील किए थे। कार 4 वैरिएंट्स (SV, V, VX और ZX) और 10 कलर ऑप्शन के साथ आएगी।

3 जुलाई से शुरू हो चुकी है बुकिंग

कंपनी कार की बुकिंग 3 जुलाई से शुरू कर चुकी है। बायर्स इस SUV को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर जाकर 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। कार डीलरशिप पर पहुंच चुकी हैं और इसकी टेस्ट ड्राइव भी मिलने लगी। आज एलिवेट की कीमतों की घोषणा के साथ इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

होंडा एलिवेट डायमेंशन

स्टाइल के मामले में एलिवेट HR-V, ZR-V और CR-V जैसे विदेशों में बिकने वाली नई होंडा SUV के समान दिखती है। एलिवेट 4,312mm लंबी, 1,650mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2,650mm का है। इसका बूट स्पेस 458 लीटर का है। एलिवेट में 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है जो क्रेटा से ज्यादा है। क्रेटा का ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm का है।

होंडा एलिवेट : डिजाइन

​​डिजाइन की बात करें तो एलिवेट में पतले, LED हेडलाइट्स और दो गोल फॉग लैंप्स के नीचे एक बड़ा ग्रिल है। साइड्स की बात करें तो होंडा की नई मिडसाइज SUV में हल्के फ्लेयर्ड व्हील आर्च हैं जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।