आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इस मानसून सीजन हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही मची है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक 34 लोग अब तक लापता हैं और 215 लोग घायल हुए हैं।
राज्य में 702 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 7161 घर आंशिक रूप से टूटे हैं। बारिश और बाढ़ में 241 दुकानें बह गईं। तीन नेशनल हाईवे समेत 650 से अधिक सड़कें बंद हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 75 सालों में राज्य में आई ये सबसे बड़ी तबाही है। बारिश के चलते राज्य को 8,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है।
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
बारिश की संभावना नहीं: उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश का दौर अब धीमा होगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में 2 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकांश जगह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने और उमस पड़ सकती है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश की एक्टिविटी रहेगी। कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ में हल्की। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे गर्मी और उमस बढ़ जाएगी।
छत्तीसगढ़: भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर सहित सभी जिलों में अगले 3 से 4 दिनों में जमकर बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर जगहों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश का अलर्ट; कुल्लू में स्कूल 5 अगस्त तक बंद, मणिकर्ण में लैंडस्लाइड का खतरा
हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में 5 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने का दौर जारी रहेगा। 2 और 3 अगस्त के लिए कुछ इलाकों में बारिश होने का यलो अलर्ट जरूर दिया गया है, लेकिन इस अवधि में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा।
हरियाणा: आज-कल बारिश का अलर्ट, मानसून 2 से फिर एक्टिव होगा
हरियाणा में आज-कल कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए सूबे में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 2 अगस्त से सूबे में फिर से मानसून एक्टिव होने के आसार हैं।