आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला हिजाब के साथ खाना खा रही है। इस फोटो पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इंडस्ट्री छोड़ चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दंगल गर्ल नाम से फेमस रहीं एक्ट्रेस जायरा ने कहा है कि अगर कोई हिजाब पहनता है तो वो उसकी चॉइस है। जायरा ने कहा कि वो भी एक शादी में गई थीं, उन्होंने भी हिजाब के साथ ही खाना खाया। जायरा ने कहा कि हिजाब के साथ खाना खाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

पहले ये तस्वीर देखिए जिस पर जायरा ने रिएक्शन दिया है..

जायरा ने कहा- ये मेरी चॉइस है, इससे आपको कोई मतलब नहीं है

जायरा ने ट्वीट कर लिखा- मैंने भी एक शादी अटेंड की। वहां मैंने भी ऐसे ही खाना खाया। ये मेरी चॉइस है। वहां सभी मुझे हिजाब निकालने को कह रहे थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हम ऐसा आपके लिए नहीं करते हैं।

यूजर्स ने कहा- चॉइस तो सारा अली खान के मंदिर जाने का भी है, उन्हें क्यों ट्रोल किया जाता

जायरा के इस ट्वीट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आए। एक यूजर ने लिखा- आपकी चॉइस का बिल्कुल सम्मान होना चाहिए। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि जब सारा अली खान मंदिर जाती हैं तो उन्हें बुरा भला कहा जाता है।

वहीं आमिर खान की बेटी आइरा को बिकिनी पहनने के लिए ट्रोल किया जाता है। उनकी भी तो चॉइस है। उनकी चॉइस का भी सम्मान होना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा- औरत को औरत से पर्दा नहीं करना चाहिए। अगर आप लेडीज सेक्शन में हैं तो बिना हिजाब पहने भी रह सकती हैं। मेरी वाइफ और मां भी हिजाब पहनती हैं लेकिन जब वे लेडीज सेक्शन में खाना खाती रहती हैं तो हिजाब हटा लेती हैं।

2019 में अचानक छोड़ी इंडस्ट्री, इस्लाम की राह पर चलने की कही थी बात

जायरा वसीम बॉलीवुड की उभरती चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने उन्हें पहचान दी, लेकिन 2019 में उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी। जायरा ने इंडस्ट्री छोड़ते वक्त कहा कि वे इस्लाम के राह पर चलना चाहती हैं कि इसलिए फिल्मों से हमेशा के लिए दूरी बना रही हैं।

जायरा ने कहा था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ने शोहरत तो दी लेकिन अंदरुनी शांति नहीं दी।