आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (8 मई) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 388 रुपए गिरकर 61,108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 55,974 रुपए हो गई है।
चांदी में भी गिरावट
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। ये 1,049 रुपए सस्ती होकर 76,231 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 77,280 रुपए पर थी।
आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं सोना-चांदी के दाम
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
इस साल सोने में दिखी शानदार तेजी
इस साल अब तक सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को ये 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 61,071 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इसके दाम में 6,204 रुपए की तेजी आई है।