आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगले महीने यानी सितंबर में बैंकों में 16 दिन कामकाज नहीं होगा। 4 रविवार और 2 शनिवार यानी 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 10 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। ऐसे में यहां हम सितंबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं…
ये है सितंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
3 सितंबर रविवार सभी जगह
6 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद और पटना
7 सितंबर जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी ज्यादातर जगह बंद रहेंगे
9 सितंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
10 सितंबर रविवार सभी जगह
17 सितंबर रविवार सभी जगह
18 सितंबर वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी बेंगलुरु और हैदराबाद
19 सितंबर गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर और पणजी
20 सितंबर गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई भुवनेश्वर और पणजी
22 सितंबर श्री नारायण गुरु समाधि दिवस कोच्चि और तिरुवनन्तपुरम
23 सितंबर चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन सभी जगह
24 सितंबर रविवार सभी जगह
25 सितंबर श्री नारायण गुरु समाधि दिवस गुवाहाटी
27 सितंबर मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम
28 सितंबर ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी – (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात) ज्यादातर जगह बंद रहेंगे
29 सितंबर ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा/शुक्रवार गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 22 से 24 सितंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 22 से 24 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 सितंबर चौथा शनिवार और 24 सितंबर को रविवार है।
PNB अकाउंट होल्डर 31 अगस्त तक करा लें KYC
अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो जल्द से जल्द KYC करा लें। ऐसा नहीं कराने पर आपको खाते से ट्रांजैक्शन (लेन-देन) करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने अकाउंट होल्डर्स को 31 अगस्त तक अपना KYC कराने को कहा है।