आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वॉट्सऐप ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब आप एक ही अकाउंट को एक साथ चार फोन में इस्तेमाल (लॉग-इन) कर सकेंगे। वैसे तो आप WhatsApp Web की मदद से एक ही अकाउंट को फोन और PC (डेस्कटॉप) दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को WhatsApp Beta यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था। वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी META के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘अब आप एकसाथ चार फोन पर वॉट्सऐप लॉग-इन कर सकेंगे।’