आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मिलेजुले ग्लोबल संकेत के बीच शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (26 जुलाई) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर 66,650 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 70 अंकों की तेजी है। ये 19,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE पर ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 0.80% की तेजी ऑटो इंडेक्स में है। FMCG भी 0.60% चढ़ा है। वहीं निफ्टी मीडिया में 0.10% की गिरावट है।
रिजल्ट के बाद टाटा मोटर्स 2.50% चढ़ा
टाटा मोटर्स के नतीजों के बाद कंपनी के शेयर्स में 2.50% की तेजी नजर आ रही है। Q1 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 3,202 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले Q1FY23 में कंपनी को 5,007 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
यथार्थ हॉस्पिटल का IPO आज ओपन हुआ
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस निशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए 28 जून तक बोली लगा सकेंगे। 7 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। इस IPO के जरिए कंपनी 490 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
कल सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 66,355 के स्तर पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी मंगलवार (25 जुलाई) को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 66,355 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में सिर्फ 8 अंक की तेजी रही, ये 19,680 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली।