आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार ने आज यानी 19 जुलाई को नया ऑलटाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 67,117 और निफ्टी ने 19,841 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 110 अंक बढ़कर 66,905 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 53 अंकों की तेजी रही। ये 19,802 के स्तर पर ओपन हुआ है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 82.11 पर खुला है।
नेटवेब का IPO 2 दिन में 9.11 गुना सब्सक्राइब हुआ
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO दो दिन में टोटल 9.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। दूसरे दिन यानी 18 जुलाई (मंगलवार) को इस IPO को 6.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पहले दिन यह IPO 2.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस IPO में इन्वेस्टर्स 19 जुलाई यानी बुधवार तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।
हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी नेटवेब के IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स 26 जुलाई को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। इसके शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर 27 जुलाई को लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल भी बनाया था ऑलटाइम हाई
इससे पहले कल यानी 18 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 67,007 और निफ्टी ने 19,819 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 205 अंक बढ़कर 66,795 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंकों की तेजी रही। ये 19,749 के स्तर पर बंद हुआ था।