आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रानी मुखर्जी ने हाल ही में पति आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी बॉन्डिंग और रिश्ते के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि आदित्य बोरिंग इंसान हैं, लेकिन वह उनकी जिंदगी में स्पार्क लेकर आती हैं।

रानी ने माना कि वह लाइमलाइट से दूर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि समय के साथ उनका और आदित्य चोपड़ा का रिश्ता कैसे और भी ज्यादा खूबसूरत होता गया। एक्ट्रेस ने अपनी सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

हम हर शुक्रवार साथ बैठकर फिल्म देखते हैं: रानी

फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में रानी ने कहा- ‘मेरे लिए आदित्य और मेरा सबसे अच्छा समय वह होता है, जब हम साथ में कोई फिल्म देखने जाते हैं। हम हर शुक्रवार को मुंबई के YRF स्टूडियोज में फिल्म देखते हैं।’जाकर लाइन में खड़े होना, टिकट लेना और अपना पॉपकॉर्न लेना ये चीजें काफी मजेदार होती हैं। आजकल आपको पिज्जा भी मिलता है, मुझे साथ में खाना और फिल्म देखना मुझे अच्छा लगता है।

रानी बोलीं- मैं सब्यसाची की पहली ऑफिशियल दुल्हन थी

रानी बोलीं- ‘जब हम इंडिया से बाहर होते हैं, तब हम एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। उनका हाथ पकड़ना, सच कहूं तो उनके साथ सब कुछ अच्छा लगता है। मैं और आदित्य दोनों ही इस रिलेशनशिप में एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर वो कभी अपनी ऑटो बायोग्राफी लिखेंगी, तो वह उनमें अपनी शादी के किस्से जरूर शामिल करेंगी।

शादी के बारे में जिक्र करते हुए रानी ने कहा- ‘मैं ऑफिशियल तौर पर पहली दुल्हन थी, जिसने शादी पर सब्यसाची का आउटफिट पहना था। हो सकता है मैं जल्द ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करूं।’ बता दें कि रानी ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं।

आदित्य बहुत सिंपल हैं, मैं उनकी लाइफ में स्पार्क लाती हूं : रानी

रानी ने बताया कि शादी के 9 साल बाद भी एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ में कैसे स्पार्क लेकर आती हैं। उन्होंने कहा- ‘रिश्तों के बारे सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको अपने पार्टनर को हर दिन सरप्राइज करना पड़ता है। अपनी बातों से, अपनी हरकतों से या अपने बिहेवियर से। मैं आदि को हर रोज ऐसा ही शॉक देती हूं। वह हर दिन मेरा नया अंदाज देखते हैं। वो बहुत सरल हैं, लेकिन सरल होना बोरिंग होता है, इसलिए मुझे रिश्ते में स्पार्क रखना पसंद है।’