आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को है। इस अवसर पर भाई अपनी बहन को फाइनेंशियल सेफ्टी का गिफ्ट दे सकते हैं। यहां हम आपको अलग-अलग स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी बहन के लिए खरीद कर इस रक्षाबंधन को स्पेशल बना सकते हैं:
- म्युचुअल फंड SIP
आप अपनी बहन के लिए म्यूचुअल फंड SIP शुरू कर सकते हैं। SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान। इसमें हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट इन्वेस्ट किया जाता है। इसके जरिए म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में निवेश कर एक बड़ा फंड जमा किया जा सकता है। आप 100 रुपए से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये स्कीम शेयर बाजार से जुड़ी होती है।
- पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)
इसमें आपको फिक्स्ड इंटरेस्ट के साथ टैक्स छूट मिलती है। PPF को सीधे केंद्र सरकार रेगुलेट करती है और इस पर ब्याज भी सरकार ही तय करती है। इसलिए इसमें आपको सरकारी सुरक्षा की गारंटी मिल जाती है। इस स्कीम को 500 रुपए सालाना के हिसाब से भी खरीदा जा सकता है।
- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन के लिए किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस से FD का कोई प्लान भी खरीद सकते हैं। इसकी टाइम लिमिट 7 दिन से 10 साल तक की होती है। फिलहाल बैंकों में इसमें करीब 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। आप इसका यूज लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर भी कर सकते हैं।
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB):
आप अपनी बहन को गोल्ड ज्वेलरी देने की जगह गोल्ड बॉन्ड गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड या गोल्ड सेविंग्स म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें आप फिजिकल गोल्ड की जगह उसके रेट पर एक सरकारी बॉन्ड खरीद लेते हैं। इसमें सोने की शुद्धता, वजन या सुरक्षा जैसी चिंता नहीं होती।