आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ गुरुवार 27 अप्रैल को 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 81.77 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई है। इस बढ़ोतरी के साथ जुकरबर्ग की टोटल नेटवर्थ 77.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.30 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 87.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.13 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

दरअसल फेसबुक के पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के शानदार नतीजे आए हैं, जिसके बाद मेटा के शेयर में तेजी देखने को मिली है। इसी तेजी का असर जुकरबर्ग की नेटवर्थ में देखने को मिला है। बीते दिन मेटा का शेयर 13.93% की तेजी के साथ 238.56 डॉलर पर बंद हुआ है।

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ 12वें स्थान पर पहुंचे जुकरबर्ग

मेटा के शेयर में आई तेजी के बदौलत मार्क जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले जुकरबर्ग 13वें स्थान पर थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 82.4 बिलियन डॉलर (करीब 6.73 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।