आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महीने के पहले कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (1 सितंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 110 अंक की तेजी के साथ 64,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 50 अंक की तेजी देखने को मिल रही है, यह 19,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।
ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के IPO में अप्लाय करने का आज आखिरी दिन
ग्लोबल एनर्जी एफिशिएंसी सॉल्यूशंस कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड के IPO में अप्लाय करने का आज आखिरी दिन है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 490.78 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 11 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
कंपनी का IPO दूसरे दिन तक 2.46 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह IPO 2.79 गुना, QIB कैटेगरी में 0.22 गुना और NII कैटेगरी में 4.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
गुरुवार को शेयर बाजार थी गिरावट
इससे पहले गुरुवार (31 अगस्त) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 255 अंक की गिरावट के साथ 64,831 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 93 अंक की गिरावट देखने को मिली थी, यह 19,253 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली थी।