आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में 1.39 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) पर ईक्यूई 500 4मैटिक इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज में 550 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

मर्सिडीज इसे कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में बेचेगी। EQB SUV और EQS सेडान के बाद EQE जर्मन ब्रांड की तीसरी फुली इलेक्ट्रिक गाड़ी है। ये कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल ईवी है। इसके बाद और भी पावरफुल AMG-स्पेक EQE को पेश किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि उसने चार्जिंग नेटवर्क को एक नए ऐप में इंटीग्रेटेड किया है, जो फ्रैंचाइजी नेटवर्क के अलावा 150+ एडिशनल DC चार्जर तक पहुंच बढ़ाता है। मर्सिडीज बैटरी पर पहली बार 10 साल की वारंटी और एक्स्ट्रा फीचर के लिए हर 2 साल में एक बार सर्विस देने का ऑफर कर रही है।