आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (7 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 90 अंक चढ़कर 65,811 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 59 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,576 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 82.71 रुपए पर खुला। शुक्रवार को ये 82.84 रुपए पर बंद हुआ था।

पेटीएम में 10.3% हिस्सेदारी खरीदेंगे विजय शेखर शर्मा

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा कंपनी में 10.3% हिस्सेदारी खरीदेंगे। विजय , एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग्स B.V से ये हिस्सेदारी खरीदेंगे। इसके बाद उनकी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 19.42% हो जाएगी और वो एक बार फिर से सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन जाएंगे।। वहीं, एंटफिन की हिस्सेदारी घटकर 13.5% रह जाएगी। इस खबर के बाद वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर में 7% कर तेजी देखने को मिल रही है।

SBFC फाइनेंस के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

नॉन बैंकिग फाइनेंस कंपनी ‘SBFC फाइनेंस लिमिटेड’ के IPO के लिए अप्लाय करने का आज आखिरी मौका है। यह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO 3 अगस्त से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है। 14 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। अब तक SBFC फाइनेंस का IPO टोटल 7.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर हुआ बाजार में लिस्ट

यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर आज NSE और BSE पर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर BSE पर 306.10 रुपए और NSE पर 304 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि इश्यू प्राइस 300 रुपए का था। बता दें कि 26-28 जुलाई के दौरान खुला यह IPO अंतिम दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। कंपनी ने IPO के जरिए 686.55 करोड़ रुपए जुटाए।

शुक्रवार को मार्केट में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार (4 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 65,721 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 135 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,517 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी।