आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के निवेश वाला ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस अपने एग्रीकल्चर ड्रोन्स के लिए एग्री सब्सिडी हासिल करने वाला पहला स्टार्टअप बन गया है। यह सब्सिडी एग्री ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल का एक हिस्सा है।
इसके अलावा यह सब्सिडी गरुड़ एयरोस्पेस को ऑपरेशंस का विस्तार करने और अपने ड्रोन को भारत में किसानों तक आसानी से पहुंचाने में मदद करेगी। मंगलवार (11 अप्रैल) को पुणे में इस सब्सिडी स्कीम के तहत 8 किसानों को DGCA-अप्रूव्ड ‘गरुड़ किसान ड्रोन’ दिए गए।
क्या है यह सब्सिडी स्कीम?
एग्री ड्रोन सब्सिडी कृषि और किसान कल्याण विभाग की ओर से शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत, सरकार ड्रोन की खरीद के लिए वित्तीय सहायता देगी। स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी सभी के लिए अलग-अलग है।