आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ट्विटर ने 20 तारीख की रात 12 बजे से अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। कंपनी ने उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था। इसमें राहुल गांधी, UP के CM योगी आदित्यनाथ, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही इस बारे में ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, ‘लीगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।’