आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टोयोटा ने जापान में सभी 14 असेंबली प्लांट में प्रोडक्शन को रोक दिया है। न्यूज एजेंसी कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार (29 अगस्त) को कहा कि सिस्टम में चल रही गड़बड़ी के कारण असेंबली प्लांट में काम को रोक दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन कमांड सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पार्ट्स ऑर्डर नहीं हो पा रहे हैं, इसके कारणों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई जा रही है कि यह गड़बड़ी साइबर अटैक के कारण आई है।

हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस वक्त हम नहीं मानते कि इसके लिए साइबर हमला जिम्मेदार हैं। यह गड़बड़ी इस समय घरेलू प्लांट्स तक ही सीमित है।

2022 में भी बंद करने पड़े थे प्लांट

इसके पहले टोयोटा को फरवरी 2022 में घरेलू मार्केट में सभी प्लांट्स को बंद करना पड़ा था। तब उनके एक सप्लायर पर रैंसमवेयर अटैक हुआ था। इसके बाद काम शुरू होने में कई दिन लग गए थे। इसके कारण कंपनी के महीने भर के आउटपुट पर करीब 5% का असर पड़ा था।