आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बायोफार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO के जरिए कंपनी 1,551 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी में 24.09% की हिस्सेदारी है। दरअसल, बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज के जरिए यह हिस्सेदारी खरीदी थी। पिछले साल उनकी मौत के बाद पूरी हिस्सेदारी रेखा झुनझुनवाला के पास ट्रांसफर हो गई थी।
18 अगस्त को मार्केट में लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 8 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 18 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 20 शेयरों के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 705-741 रुपए प्रति शेयर रखा है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 741 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको 14,820 रुपए लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट, यानी 260 के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए 1,92,660 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे।
रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व
कंपनी ने इस इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
भारत, अमेरिका सहित 70 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है कंपनी
कॉनकॉर्ड बायोटेक इंडिया बेस्ड R&D ड्रिवन बायोफार्मा कंपनी है। यह इम्यूनिटी और कैंसर सहित अन्य बिमारियों से जुड़ी एक्टिव फार्मा इन्ग्रेडिएंट्स बनाती है। कंपनी भारत, अमेरिका, जपान सहित 70 से अधिक देशों को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है।