आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स 21 अगस्त को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार 18 अगस्त को इसके बारे में जानकारी दी। रिलायंस का फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस पिछले महीने अपनी मूल कंपनी से अलग हुआ था।

डीमर्जर के बाद प्राइस डिस्कवरी मैकेनिज्म के तहत जियो फाइनेंशियल के शेयर का भाव 261.85 रुपए तय हुआ था। भाव तय करने के लिए 20 जुलाई को एक घंटे के लिए RIL के शेयर के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया था। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रखे गए इस सेशन में ऑर्डर लगाया जा सकता था। इसे मॉडिफाई और कैंसिल भी कर सकते थे। रिलायंस के शेयर पर सबसे ज्यादा ऑर्डर जिस रेट पर आए उस हिसाब से जियो फाइनेंशियल का रेट तय हुआ थे।

रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को अलॉट हो चुके हैं फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पहले ही अलॉट किए जा चुके हैं। 19 जुलाई के कारोबारी दिन के अंत में जिन-जिन शेयरहोल्डर्स के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स थे उन्हें 1:1 के रेश्यो में JFSL यानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मिले हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पास RIL के 100 शेयर थे, तो आपको JFSL के 100 शेयर दिए गए हैं। हालांकि, लिस्टिंग नहीं होने के कारण अभी शेयर को बेच या खरीद नहीं सकते हैं।

कंज्यूमर और मर्चेंट लैंडिंग बिजनेस शुरू करने का प्लान

जियो फाइनेंशियल का प्लान कंज्यूमर और मर्चेंट लैंडिंग बिजनेस शुरू करने का है। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की दिग्गज कंपनी मैक्वेरी ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस को मार्केट ग्रोथ के मामले में पेटीएम और अन्य फिनटेक कंपनियों के लिए एक बड़ा खतरा बताया था।

पिछले साल मुकेश अंबानी ने किया था ऐलान

पिछले साल मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल को एक अलग यूनिट बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए कहा था कि जियो फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी बेस्ड बिजनेस होगा, जो देशभर में डिजिटल तरीके से फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स ऑफर करेगा।

रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में 6 कंपनियां शामिल हैं…

रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड

रिलायंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड

रिलांयस रिटेल फाइनेंस लिमिटेड

जियो इंफॉर्मेशन एग्रीगेटर सर्विसेज लिमिटेड

रिलायंस रिटेल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड का इन्वेस्टमेंट