सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जेमिनी AI के जनरेटेड रिस्पांस के खिलाफ गूगल इंडिया को चेतावनी दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि गूगल ने IT एक्ट के नियमों और क्रिमिनल कोड के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
राजीव चंद्रशेखर ने X पर एक पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे गूगल का जेमिनी AI कुछ प्रॉमिनेंट ग्लोबल लीडर्स के बारे में पूछे गए सवालों पर गलत जानकारी देता है, जिसमें PM मोदी भी शामिल हैं।