आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एपल के CEO टिम कुक भारत आने वाले हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी इस विजिट में वो भारत में एपल का पहला स्टोर लॉन्च करेंगे। एपल स्टोर लॉन्चिंग के अलावा टिम कुक अपनी इस विजिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

एपल का भारत में पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर ‘एपल BKC’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला जाएगा। ये मॉल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। अप्रैल के अंत तक ये स्टोर ओपन हो सकता है।