आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप अपनी बजट एअरलाइंस ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के लोगो और लिवरी में बदलाव करने की योजना बना रही है। हालांकि, टेल आर्ट कल्चर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। न्यूज एजेंसी PTI से एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो महीनों में एअरलाइंस नए लोगो और लिवरी के साथ अपना पहला विमान लॉन्च करेगी।

अधिकारी ने कहा कि स्मूथ ऑपरेशन के लिए अलग-अलग फेज में एअरलाइन्स की रीब्रांडिंग की जाएगी। अलग टेल डिजाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस को एअर इंडिया से अलग बनाती है, जिसके पूरे बेड़े में एक समान डिजाइन होती है। इससे पहले गुरुवार को एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील किया था।

कोई खास कलर की योजना नहीं

अधिकारी ने कहा कि अभी हम लोगो के फॉन्ट, कलर और टेल ऑर्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते हैं। हम बजट एअरलाइंस हैं और हमारे पास केवल इकोनॉमी क्लास है, इसलिए इसमें कोई खास कलर की योजना नहीं है, जैसा हमने एअर इंडिया में देखा है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास वर्तमान में 737 विमान

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास वर्तमान में एअर एशिया की 28 एयरबसें, 26 बोइंग और 737 विमान हैं। मार्च के लास्ट तक एअरलाइंस 23 नए बोइंग 737 मैक्स विमान अपने बेड़े में जोड़ेगी। एअरलाइंस ज्यादातर भारत-मध्य पूर्व क्षेत्र में अपनी सर्विस प्रोवाइड करती है।

नवंबर 2022 में एअर इंडिया ने एअरएशिया इंडिया का किया था अधिग्रहण

एअर इंडिया ने नवंबर 2022 में एअरएशिया इंडिया का अधिग्रहण किया था और इसे अपनी सहायक कंपनी बनाई थी। वहीं, मार्च 2023 से दोनों एअरलाइन सिंगल यूनिफाइड रिजर्वेशन सिस्टम और वेबसाइट पर चले गए हैं। इसके साथ ही दोनों ने कॉमन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कस्टमर सपोर्ट चैनल को अडॉप्ट कर चुके हैं।

दिसंबर 2023 से एअर इंडिया के विमानों पर दिखाई देगा नया लोगो

एअर इंडिया के नए लोगो में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने कहा, ‘यह लोगो असीमित संभावनाओं और भविष्य के लिए एअरलाइन का बोल्ड, कॉन्फिडेंट आउटलुक दर्शाता है।’

लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में इस लोगो को डिजाइन किया गया है। यह दिसंबर 2023 से एअर इंडिया के विमानों पर दिखाई देगा। एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो के साथ बेड़े में एंटर होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एअरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।

एअर इंडिया का नया लोगो असीमित संभावनाओं का प्रतीक

टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया का नया लोगो लॉन्च करते हुए कहा था कि नया लोगो असीमित संभावनाओं का प्रतीक है। एअरलाइन को वर्ल्ड लेवल पर कॉम्पिटिटिव बनाने के लिए बहुत सारे प्रयासों की आवश्यकता है। कंपनी अब सभी ह्यूमन रिसोर्सेज को अपग्रेड करने पर फोकस कर रही है।

मौजूदा बेड़े को लेकर चंद्रशेखरन ने कहा था कि एअर इंडिया ने विमानों का बड़ा ऑर्डर दिया है, लेकिन नए विमान आने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, “इस बीच, हमें अपने मौजूदा बेड़े को नवीनीकृत करना होगा और उसे स्वीकार्य स्तर पर लाना होगा।’