आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी गुरुवार (3 अगस्त) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 345 रुपए गिरकर 59,271 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 54,292 रुपए रह गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट   भाव (रुपए/10 ग्राम)

24    59,271

22    54,292

18    44,453

72 हजार पर आई चांदी

IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 1,989 रुपए फिसलकर 72,284 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को ये 74,273 रुपए पर थी।

जुलाई में सोने में रही थी तेजी

पिछले महीने यानी जुलाई में सोने में बढ़त देखने को मिली थी। जुलाई की शुरुआत यानी 3 जुलाई (1 और 2 जुलाई को मार्केट बंद था) को ये 58,139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 जुलाई 59,567 रुपए पर पहुंच गया था। यानी इसके दाम में 1,428 रुपए की तेजी आई थी।

दो साल में 27% रिटर्न दे सकता है सोना

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार कुछ महीने हल्की राहत के बाद एक बार फिर महंगाई बढ़ने लगी है। इसे कम करने के लिए अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ाने का सिल​सिला जारी है। इस बीच शेयर बाजार तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में है। इससे सोने में निवेश की जमीन तैयार हो रही है। दो साल में यह 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

वायदे में सोना अभी 60,000 रुपए और सर्राफा बाजार में 59,500 रुपए से नीचे है। इस साल यह 65,000 और जून 2025 तक 75,000 रुपए प्र​ति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अभी निवेश करने पर दो साल में सोना 27% रिटर्न दे सकता है।