आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (29 अगस्त) को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 205 अंक की तेजी के साथ 65,201 के स्तर पर खुला। निफ्टी में 68 अंक की तेजी रही, यह 19,374 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट NSE पर 12.65% प्रीमियम के साथ लिस्ट

पॉलिमर बेस्ड मोल्डेड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट की शेयर बाजार में अच्छी एंट्री हुई है। 166 रुपए इश्यू प्राइस के मुकाबले ये NSE पर ये 12.65% प्रीमियम के साथ 187 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जबकि BSE पर ये 11.45% प्रीमियम के साथ 185 रुपए पर लिस्ट हुआ है। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 151-166 रुपए प्रति शेयर रखा था।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के IPO को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इश्यू 18 अगस्त को खुला था और 22 अगस्त को बंद हुआ था। आखिरी दिन इश्यू 18.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

अडाणी ग्रुप ने डिस्क्लोजर-रूल्स का किया उल्लंघन

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच में लिमिट से ज्यादा ऑफशोर फंडिग लेने और लिस्टेड एंटिटी की ओर से डिस्क्लोजर के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमों का यह उल्लंघन टेक्निकल नेचर का है, यानी इसमें किसी व्यक्ति का हाथ नहीं है। इसलिए जांच खत्म हो जाने के बाद कुछ पेनल्टी से ज्यादा का दंड नहीं होगा। इस मामले में SEBI फिलहाल किसी भी खुलासे को तब तक पब्लिक नहीं करेगा, जब तक वह जांच फाइनल नहीं हो जाती। मामले की सुनवाई आज (29 अगस्त ) सुप्रीम कोर्ट में होगी।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी सोमवार (28 अगस्त) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 110 अंक की तेजी के साथ 64,996 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 40 अंक की तेजी रही, यह 19,306 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी।