आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (8 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 55 अंक चढ़कर 66,048 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 30 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,627 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 82.80 रुपए पर खुला। सोमवार को ये 82.75 रुपए पर बंद हुआ था।

RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आज (8 जुलाई) यानी मंगलवार से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग शुरू होगी। यह मीटिंग 10 अगस्त तक चलेगी। जानकारों के अनुसार इस मीटिंग में RBI रेपो रेट यानी इंटरेस्ट रेट में बदलाव की उम्मीद कम ही है। अभी रेपो रेट 6.50% पर बना हुई है।

आज कई कंपनियों के नतीजे

आज पहली तिमाही (Q1FY24 यानी अप्रैल-जून) के रिजल्ट्स अनाउंस किए जाएंगे। इसमें कोल इंडिया, हिंडाल्को, ऑइल इंडिया, बिरला कोर्प और अडाणी पोर्ट्स सहित कई कंपनियां शामिल हैं।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी सोमवार (7 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 65,953 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 80 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,597 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली थी।