आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी टोटल गैस ने मंगलवार को मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21% बढ़कर 97.91 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में मुनाफा 81.09 करोड़ रुपए था।

012 करोड़ रुपए था। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 0.25 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 12 रुपए या 1.27% की तेजी देखी गई। ये 957.00 रुपए पर पहुंच गए।

कंपनी ने कहा कि उसने 126 नए CNG स्टेशन बनाए हैं। अब उसके कुल CNG स्टेशन 460 हो गए है। वहीं कुल PNG होम बढ़कर 7.04 लाख पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने 1.24 लाख से ज्यादा नए घर जोड़े हैं। इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल कनेक्शन के 867 नए कंज्यूमर बने हैं। ये अब बढ़कर 7435 हो गए है।

अडाणी ग्रीन का मुनाफा बढ़ा, NDTV का घटा

इससे पहले अडाणी ग्रुप की फर्म अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और NDTV ने सोमवार को चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किए थे। इस तिमाही में अडाणी ग्रीन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 319% बढ़कर 507 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में अडाणी ग्रीन का मुनाफा 121 करोड़ रुपए रहा था।

461 करोड़ रुपए था। रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि हमने एफीसिएंसी, परफॉर्मेंस और कैपेसिटी डेवलपमेंट में नए इंडस्ट्रीज स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं।

NDTV का मुनाफा 97.6% घटा

अडाणी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV का मुनाफे कमजोर एड डिमांड के कारण 97.6% गिर गया। NDTV ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए 59 लाख रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। एक साल पहले यह 24.16 करोड़ रुपए था। अडाणी ग्रुप की NDTV में कुल हिस्सेदारी 64.71% है।

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 35.5% घटकर 66.96 करोड़ रुपए पर आ गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 103.8 करोड़ था। नतीजों पर गौतम अडाणी ने कहा, ‘अडाणी ग्रुप का ये सौभाग्य है कि हमें NDTV को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट के साथ आगे बढ़ाने और इसे एक मल्टी-प्लेटफॉर्म ग्लोबल न्यूज आर्गनाइजेशन में बदलने का मौका मिला है

अडाणी ग्रीन के शेयरों में तेजी, NDTV में गिरावट

रिजल्ट के बाद अडाणी ग्रीन के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है। सोमवार के अडाणी ग्रीन 951 रुपए पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह ये 994.75 रुपए पर खुला 5% चढ़कर

998.55 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और 2.73% बढ़कर 977 रुपए पर बंद हुआ।

 

NDTV का स्टॉक लगभग 5% नीचे 180.60 रुपए पर खुला। बाद में स्टॉक में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। ये 4.20 रुपए या 2.22% गिरकर 185.35 रुपए पर बंद हुआ। इस साल अब तक एनडीटीवी के स्टॉक में 45.45% की गिरावट आई है। साल की शुरुआत में शेयर प्राइस 340 रुपए के करीब था।