आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगस्त में सालाना आधार पर देश में घरेलू हवाई यात्री 23% बढ़े। कुल 1.24 करोड़ यात्रियों ने अगस्त में हवाई यात्राएं कीं। पिछले साल यानी अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 1.01 करोड़ था। वहीं 3 साल में हवाई ईंधन यानी ATF के दाम 90% बढ़े हैं। डॉयरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ताजा रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से अगस्त के बीच अब तक 10.06 करोड़ यात्री घरेलू रूट पर हवाई यात्रा कर चुके हैं। जनवरी-अगस्त 22 के बीच यह संख्या 7.7 करोड़ थी। यानी इस साल अब तक घरेलू रूट पर ट्रैफिक 30% से ज्यादा है। वहीं 92 लाख हवाई यात्री अंतरराष्ट्रीय रूट पर यात्रा कर चुके हैं। प्री कोविड लेवल यानी 2019 के मुकाबले, ये 27% ज्यादा हैं।
इंडिगो का मार्केट शेयर 63.3% रहा
पैसेंजर ट्राफिक में एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने इस महीने भी बाजी मार ली। अगस्त 2023 में कुल 78.67 लाख यात्रियों ने इंडिगो के जरिए यात्रा की। इस एयरलाइंस का मार्केट शेयर कुल 63.3% रहा है। वहीं जुलाई 2023 में इंडिगो का शेयर 63.4% रहा था।
हवाई यात्री प्री-कोविड से अब 6% ज्यादा
यात्रियों की संख्या प्री कोविड लेवल यानी अगस्त-2019 से भी 6% अधिक रही।
अप्रैल-अगस्त 6.31 करोड़ एयर पैसेंजर थे। सालाना आधार पर 20% ज्यादा रहा।
एयर टरबाइन फ्यूल की कीमतें अभी 1.21 लाख रुपए किलोलीटर के आसपास हैं।
2020 के मुकाबले रेट करीब दोगुने हैं। तब एटीएफ के रेट 64 हजार रु/किली थे।
2022-23 में सभी एयरलाइंस कंपनियों को कुल 17 हजार करोड़ रु. का घाटा हुआ।
2021-22 में एयरलाइंस कंपनियों को 23000 करोड़ रु. से अधिक का घाटा हुआ था।