आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब इंडिया देशभर में कंटेंट क्रिएटर्स को नया करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अपना फोकस कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी आने वाले समय में गलत इन्फॉरमेंशन के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।

Youtube के भारत में 15 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बुधवार को यूट्यूब इंडिया ने अपने फ्यूचर प्लान शेयर किए। इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर इशान चटर्जी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में बताया, ‘मई 2023 में कंपनी के एक सर्वे में पता चला कि 69% लोगों को वर्चुअल या एनिमेटेड इफेक्टेड कंटेंट देखना अच्छा लगता है। यह AI जनरेटेड कंटेंट के प्रति लोगों की बढ़ती एक्सेप्टेंस को इंडीकेट करता है।’

प्लेटफॉर्म ने शेयर किया कि भारत में अपनी 15 साल की यात्रा के दौरान यूट्यूब ने लगातार अपनी क्रिएटिविटी को डेवलप किया है। इसके साथ ही क्रिएटर्स के लिए मॉनेटाइजेशन के ऑप्शन को बढ़ाया है। देश में यूट्यूब की यात्रा कई मायनों में भारत की अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा है।