आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जबलपुर में यूट्यूब देखने वाला तोता उड़ गया। मालिक ने रितेश शर्मा ने अखबारों में इश्तिहार देकर तोते को ढूंढकर लाने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
शहर के सुख सागर वैली में रहने वाले रितेश शर्मा ने बताया कि मादा तोते का नाम मीनू है। 6 साल पहले वे उसे घर लाए थे। मीनू हमारे लिए परिवार के सदस्य की तरह है। उसे यूट्यूब देखने का बहुत शौक है। वह अपनी चोंच से मोबाइल का लॉक खोलकर यूट्यूब चला लेता था।
रितेश का कहना है कि जब से मीनू उड़ी है, तब उसे तलाश कर रहें है। घर के पीछे वन विभाग का जंगल है। वहां भी जाकर उसे तलाश किया पर वह नहीं मिली।
अखबार में दिया विज्ञापन
रितेश ने अखबार में इश्तहार दिया है कि मीनू नाम का तोता 23-11-23 की दोपहर 3 बजे सन फ्लावर-36 सुख सागर वैली,गौरीघाट से उड़ गया है। सुख सागर कॉलोनी के पास भीम नगर, अवध कॉलोनी वाले विशेष ध्यान दें। जिसे भी तोता दिखे या मिले, सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
ठंड है, इसलिए जल्द मिल जाए
रितेश के साथ उनका छोटा भाई शुभंकर शर्मा भी मीनू को तलाश करने ने जुटा हुआ है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द मिल जाए। डर यह भी है कि ठंड है। रितेश के घर की मेड आशा का कहना है कि बहुत ही सुंदर मादा तोता थी। मोबाइल चलाना उसे बहुत पसंद था। अपनी चोंच से यूटूयब का वीडियो प्ले करना। उसे बदल लेना सब आता था।