सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल प्रदेश के प्रतिष्ठित नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय एवं विधि महिला महाविद्यालय भोपाल आज उल्लास की सुरभि से महक उठा। अवसर था नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं अभिनंदन में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का जो अत्यंत गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मंच की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व छात्रा संघ सृजन की अध्यक्ष पुरातत्व विद पूजा सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। निर्णायक मंडल में भावना मेहता व्याख्याता पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भोपाल, पी गीता यू.टी.डी. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी भोपाल तथा धनुप्रिया कोलते शिक्षिका राज वेदांता स्कूल, भोपाल उपस्थित थीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह प्राचार्य रेनू मिश्रा एवं विधि महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू बाजपेई उपस्थित रहीं ।नवागत छात्राओं का पुष्प वर्षा द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।

सत्य साई महिला महाविद्यालय में छात्राओं का स्वागत समारोह

विशिष्ट अतिथि पूजा सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय जीवन सीखने ,आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व निर्माण का सुनहरा अवसर है। छात्राएं अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ें और अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें। महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा की अनुशासन, समय की पाबंदी और सम्मान हमारे महाविद्यालय की पहचान है इन मूल्यों को अपनाकर ही आप सच्ची सफलता प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि चरित्र के बिना जो भी शिक्षा प्राप्त की जाती है वह अधूरी है। महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा आज से आपके जीवन का एक सुनहरा अध्याय शुरू हो रहा है मुझे विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा से इस संस्थान का नाम रोशन करेंगी।

सत्य साई महिला महाविद्यालय में छात्राओं का स्वागत समारोह

महाविद्यालय की विधि प्राचार्य अंजू बाजपेई ने अपने उद्बोधन मेंकहा छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भागीदारी करें महाविद्यालय का हर मंच आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए है जिज्ञासु बनिए प्रश्न पूछिए और निरंतर सीखते रहिए

सत्य साई महिला महाविद्यालय में छात्राओं का स्वागत समारोह

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण वरिष्ठ एवं नवागत छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही कहीं कंठ से मधुर स्वर लहरियां प्रवाहित हुई तो कहीं मनोहारी नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छह फैकल्टी आर्ट, लॉ,मैनेजमेंट, साइंस, बीकॉम/बी एसएफआई एवं पी.जी. की लगभग समस्त छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं निर्णायक मंडल ने नवागत छात्राओं की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अलग-अलग राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर मिस स्मिता ,मिस समायरा, मिस दक्षा, मिस सुवेशा के खिताब छात्राओं को प्रदान किए ।

वर्ष 2026-27 की फ्रेशर बनीं नीलम अकोटकर आर्ट्स फैकेल्टी ,लॉ फैकल्टी की नीर नंदवंशी,मैनेजमेंट फैकेल्टी की अनया शुक्ला,साइंस फैकल्टी की मेधावी मिश्रा, बी.कॉम./बी.एस. एफ.आई.की बनी मुस्कान पांडेय, पी.जी. साइंस की नम्रता खेरकर। इस अवसर पर छात्र संघ प्रभारी शोभना श्रीवास्तव, रूपा गुहानंदी, अनुराधा सिंह, अनीता असैया, महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। नैना द्विवेदी एवं नेहल गुरुवे बी.ए.एल एल.बी. द्वितीय वर्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #महक #अवसर #नवप #सरस #सतयसई