सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल अपने लोकप्रिय खगोल विज्ञान कार्यक्रम ‘रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम’ के साथ एक बार फिर उपस्थित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आगंतुकों को उन्नत दूरबीनों की सहायता से रात्रि आकाश की अद्भुत सुंदरता को करीब से निहारने तथा खगोलीय पिंडों के बारे में जानने का रोमांचक अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान आगंतुक उन्नत दूरबीनों के माध्यम से हमारे सौरमंडल के विभिन्न खगोलीय पिंडों का अवलोकन कर सकेंगे। इसमें चंद्रमा की सतह, बृहस्पति ग्रह तथा उसके गैलीलियन चंद्रमाओं, शनि ग्रह के मनमोहक वलयों और शुक्र ग्रह सहित अन्य खगोलीय पिंडों को देखने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, परिवारों तथा आमजन के लिए ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से रूबरू होने का एक विशेष अवसर है।
कार्यक्रम का समय एवं प्रवेश संबंधी विवरण:
• दिन: प्रत्येक शनिवार एवं रविवार
• कार्यक्रम का समय: शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक
• अंतिम प्रवेश समय: शाम 5:30 बजे तक
• कार्यक्रम शुल्क: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
• प्रवेश शुल्क: विज्ञान केन्द्र का निर्धारित प्रवेश टिकट लागू होगा।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल सभी विज्ञान प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को इस खगोलीय अनुभव का हिस्सा बनने और उन्नत दूरबीनों के माध्यम से रात्रि आकाश की अद्भुत छटा निहारने के लिए आमंत्रित करता है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #अपन #उपस #दरत #अवसर #भपलव