नरेला और गोविंदपुरा में जनकल्याण शिविर आयोजित

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल जिले में नगरीय निकाय में शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जन-सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित करने जिला प्रशासन नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। नरेला के सरदार पटेल विद्यालय एवं गोविंदपुरा में अम्बेडकर भवन में आयोजित शिविर में आरती कुशवाह का बीपीएल सूची में नाम जोड़ा गया। आवेदन एवं तत्काल सर्वे उपरांत एस.डी.एम. गौविंदपुरा द्वारा आन-लाईन पोर्टल पर आवेदन स्वीकृत किया गया। जनकल्याण शिविर में कुल 2347 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें 2039 आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया साथ ही शेष आवेदन अभी लम्बित हैं। 15 और 16 जून को सभी जोन कार्यालयों और निगम मुख्यालय अटल भवन (तुलसी नगर) में विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नरेला और गोविंदपुरा में जनकल्याण शिविर आयोजित
नरेला और गोविंदपुरा में जनकल्याण शिविर आयोजित

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #जनकल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नगर #समस