आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टेक कंपनी वीवो ने अपना बजट स्मार्टफोन वीवो Y200 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट 8GB/256GB में ₹21,999 के प्राइस पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह फोन फनटच OS 13 पर काम करेगा।
यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ‘जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड’ में लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ ‘ऑरा लाइट OIS पोर्ट्रेट’ दिखाई दे रहा है। बायर्स इस फोन को कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से परचेज कर सकते हैं।
वीवो Y200 5G: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: वीवो Y200 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का FHD एमोलेड डिस्प्ले मिल दिया गया है।
कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 64MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर : परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन-1 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड-13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए वीवो Y200 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4800 mAh की बैटरी दी गई है।
स्टोरेज: वीवो Y200 5G फोन में 8GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज दिया जा रहा है।