सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल का जनरल सर्जरी विभाग विश्व पाइल्स दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पाइल्स को लेकर जागरूकता उत्पन्न करना है। जिसमे पाइल्स होने के कारण और कैसे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान आयोजित होने वाले विशेष सत्र में अचल मेहरा जो कि योग विशेषज्ञ है वह जानकारी देंगे कि योग और ध्यान के द्वारा किस तरह से पाइल्स को काबू में किया जा सकता है। इसी प्रकार से कॉन्स्टिपेशन और पाइल्स में आयुर्वेद की भूमिका विषय पर डॉक्टर दानिश जावेद जानकारी देंगे। विश्व पाइल्स दिवस के अवसर पर इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य जानकारी इस बात को लेकर दी जाएगी कि हम किस प्रकार से अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करके पाइल्स जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार से खानपान को नियंत्रित करते हुए इस पाइल्स की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एम्स भोपाल के मुख्य कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर अजय सिंह मुख्य अतिथि होंगे।