सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में जिला स्वीप समिति रायसेन ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और मानविकी एवं उदार कला संकाय के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्वीप समिति के सहयोग से प्रदेश में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया।
रैली में शामिल युवाओं ने ‘अबकी दिवाली मतदान वाली’, एन एस एस का है आह्वान, शत-प्रतिशत हो मतदान’ जैसे नारे लगाकर 18 साल पूरे कर चुके हर एक व्यक्ति से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर ‘कला दीपोत्सव मतदान महोत्सव’ थीम पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें ओपन माइक, रंगोली, और स्टोन पेंटिंग में विद्यार्थियों और फैकल्टीज ने भाग लेकर दिवाली मतदान वाली मनाने का संकल्प लिया ।
विश्वविद्यालय की प्रो वाइस चांसलर संगीता जोहरी और डीन एकेडेमिक्स संजीव गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संयोजन विभाग की डीन रूचि मिश्रा तिवारी और संयोजन कैम्पस नोडल अधिकारी गब्बर सिंह व मौसमी परिहार ने किया। संचालन पुष्पेंद्र बंसल और ऋषिका रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका विभागाध्यक्ष हर्षा शर्मा, अमित नेमा, अंजलि तिवारी, सरिता आर्या, कंचन माथनकर, सुनिता बाणकर, योगेश पटेल, प्रीति शर्मा, अवनि रघुवंशी इत्यादि की रही।