सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सिद्ध गणेश मंदिर के नजदीक शाहपुर कोरिया गांव में स्थित वेदिका गौशाला में नंदा गाय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने गौशाला को सजाकर बर्थडे मनाया। गौ भक्तों ने नंदा के लिए दाल चना गेहूं और गुड़ से बने केक को हरे घास से सजाया। इस अवसर पर चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों और गोसेवकों ने विधि विधान से गाय की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

शहर की सड़कों पर घूम रही आवारा गाय के लिए वेदिका गौशाला में पालन पोषण के साथ मेडिकल की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डीन और एग्रीकल्चर साइंटिस्ट प्रोफेसर प्रभात कुमार श्रीवास्तव के अलावा मेडिटेशन एक्सपर्ट श्रीमती नीलम के साथ बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों का भोज भी किया।