सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में एक नई प्रमुख जनकल्याणकारी योजना “उंगलुदन स्टालिन” (स्टालिन आपके साथ) की शुरुआत की है। इस योजना के चौथे चरण की शुरुआत कुड्डालोर जिले से हुई, जहां से राज्य के 15 विभागों की 40 प्रमुख सरकारी सेवाएं सीधे नागरिकों के घर तक पहुंचाई जाएंगी।
राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. अमुधा ने बताया कि यह योजना सिर्फ एक राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि पिछले तीन सफल चरणों के अनुभव और फीडबैक के आधार पर विकसित की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में 10,000 कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी जरूरी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे और सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
इस योजना के अंतर्गत गांवों में 46 और शहरी क्षेत्रों में 43 सेवाएं दी जाएंगी, जिनमें पट्टा ट्रांसफर, हेल्थ बीमा में नामांकन, लघु और मध्यम उद्यम लोन आवेदन, और महिलाओं के लिए ₹1,000 प्रतिमाह सहायता योजना शामिल हैं। जिन महिलाएं अब तक इस योजना से वंचित रहीं, उन्हें भी इस अभियान के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
हालांकि विपक्ष ने इस योजना को आगामी चुनावों से जोड़ते हुए “असफल मॉडल” बताया है। अन्नाद्रमुक प्रमुख के. पलानीस्वामी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। बावजूद इसके, योजना का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना और शासन में पारदर्शिता लाना है।
यह पहल तमिलनाडु के प्रशासनिक तंत्र में नागरिक केंद्रित सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
#उंगलुदन_स्टालिन, #तमिलनाडु_सरकार, #सरकारी_सेवाएं, #एमके_स्टालिन, #घर_घर_सेवा, #राजनीति, #कड्डलोर, #सरकारी_योजना, #राज्य_समाचार, #विकास_कार्यक्रम, #डिजिटल_सेवा