आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत पदोन्नत प्राचार्य,शिक्षकों का सम्मान समारोह बैरसिया पहाड़ी अंजलीधाम हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। शासकीय अध्यापक संवर्ग संकुल ईंटखेड़ी इकाई के तहत लगभग 25 शिक्षक शिक्षिकाओं का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह से पूर्व संगठन की ईंटखेड़ी इकाई ने ‘शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षालय एवं शिक्षक के सर्वागीण विकास’ पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के बाद मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुन्दरकाण्ड किया गया जिसमें शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य मो.हनीफ, डीपीसी आर.के.यादव, बीआरसी रूपाली रिछारिया, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षाविद संगठन के प्रदेशअध्यक्ष उपेन्द्र कौशल, जितेन्द्र शाक्य, राजेश साहू, प्रमोद तिवारी, दिनेश, राकेश धनकर, ज्वाला सि़ंह, उमेश सिंह,सरिता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुए। ईंटखेड़ी संकुल के आयोजकों ने कार्यक्रम के बाद सभी का आभार व्यक्त किया।