बांधवगढ़ । बाघ के हमले से दो युवक हुए घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र खितौली रेंज की घटना, गढ़पुरी बीट के RF 367 मे हाथी कैंप के पास बाघ ने किया हमला, बाघ के हमले से गढ़पुरी निवासी  अर्जुन पिता लल्ला यादव उम्र 46 वर्ष  कल शाम को हुआ था घायल,एवं मनोज यादव पिता बुलई यादव उम्र 35 वर्ष आज सुबह हुआ घायल सूचना पर खितौली परिक्षेत्राधिकारी स्वस्ति श्री जैन  और सहायक परिक्षेत्राधिकारी ,गजराज सिंह, गौतम प्रसाद सोनी, वन रक्षक विजय बहादुर सिंह ,बाहन चालक कृष्ण कांत मिश्रा ने घायल को  जिला चिकित्सालय उमरिया  में कराया भर्ती, कोर ऐरिया में अर्जुन नाम का युवक जंगल के अंदर चरा रहा था मवेशी  एवं मनोज नाम का युवक जो कि सुरक्षा श्रमिक के पद पर पदस्थ था आज सुबह जंगल के अंदर कर रहा था पेट्रोलिंग ,आज सुबह 8:30 बजे के आस पास की है घटना। खितौली  परिक्षेत्राधिकारी द्वारा दोनो के परिवार को दी गई एक एक हजार रूपये, की तत्कालिक सहायता राशि।