सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के बीच आज अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नरेंद्र कोटवाल और बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत बीएमएचआरसी और एम्स भोपाल मिलकर रिसर्च के नए अवसरों की पहचान करेंगे और आपसी हितों के लिए संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। दोनों संस्थान विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई के उपयोग से जुड़े रिसर्च को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही गैर संचारी रोग जैसे कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि बीमारियों पर भी साथ मिलकर रिसर्च करेंगे।
इसके अलावा मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए एआई को मेडिकल इमेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) से जोड़ने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और अन्य संबंधित स्वास्थ्य आंकड़ों के उपयोग से एआई आधारित जांच और निर्णय लेने में सहायता करने वाली प्रणालियों के विकास का प्रयास भी किया जाएगा।
समझौते के अनुसार दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक और फैकल्टी सदस्य मिलकर रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करेंगे और विभिन्न एजेंसियों से मिलने वाली रिसर्च फंडिंग के लिए संयुक्त प्रस्ताव भी भेज सकेंगे। दोनों संस्थान अपने-अपने विशेषज्ञों को रिसर्च के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
इसके अलावा दोनों संस्थान सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस, विद्यार्थियों और फैकल्टी के आदान-प्रदान तथा अन्य वैज्ञानिक गतिविधियों में भी सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे।
यह एमओयू प्रारंभ में पांच वर्ष के लिए किया गया है। इससे दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेते हुए नई रिसर्च गतिविधियों को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के बेहतर उपयोग की संभावनाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचरस #एमओय #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एमएचआरस