मुंबई। जापानी वाहन निर्माता टोयोटा ने भारत में मोस्ट अवेटड हिल्क्स पिकअप ट्रक को भारत में लांच कर दिया है। इस एडवेंचर गाड़ी की कीमत 33.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। पूरी तरह से हाई ट्रिम (एक्स-शोरूम, भारत) के लिए 36.80 लाख रुपये तक जाती है। पिकअप ट्रक के लिए बुकिंग जनवरी से खुली है, जिसकी बुकिंग राशि 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
पिकअप अब तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, 4 गुणांक 4 एमटी स्टैंडर्ड, 4गुणांक4 एमटी हाई और 4 गुणांक 4 एटी हाई।4 गुणांक 4 एमटी स्टैंडर्ड की कीमत 33 लाख 99 हजार रुपये है। 4 गुणांक 4 एमटी हाई की कीमत 35.80 लाख रुपये है जबकि हाई 4 गुणांक 4 एटी की कीमत 36.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) तय की गई है।
हिलक्स भारत में पांच सिंगल-टोन पेंट शेड्स, इमोशनल रेड, ग्रे मैटेलिक, व्हाइट पर्ल सीएस, सिल्वर मैटेलिक और सुपर व्हाइट कलर में उपलब्ध है। बुकिंग के लिए अधिकृत डीलरशिप पर 1 लाख रुपये देकर इस बुक किया जा सकता है।