सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद उनके पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा के करीब 15 साल पुराने जमीन विवाद में राहत की खबर सामने आई है। मीरा रोड निवासी 81 वर्षीय वोरा ने आरोप लगाया था कि भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके में उनकी करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किया गया है। वोरा ने 8 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर यह मामला उनके सामने रखा था। दोनों ने गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। वोरा के अनुसार, उन्होंने 1989 में यह जमीन खरीदी थी और 2011 से विवाद को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे थे।
मामला प्रधानमंत्री के सामने उठने के बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में संबंधित पक्षों और अधिकारियों की बैठक हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और प्लॉट से संबंधित निर्माण अनुमति वापस करने की बात कही है। उन्होंने वोरा के खिलाफ पहले दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने की भी जानकारी दी। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कही गई है। हालांकि, जमीन के स्वामित्व और पुराने कब्जे से जुड़े कानूनी विवाद के सभी पहलुओं पर संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।
Hashtags: #BusinessEconomy #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #उनक #असगर #खबर