आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एपल इंक के CEO टिम कुक ने कंपनी के लिए भारत को बेहद एक्साइटिंग मार्केट बताया है। सितंबर तिमाही के दौरान एपल का औवरऑल रेवेन्यू बीती तिमाही की तुलना में कम हुआ है, लेकिन भारत में रेवेन्यू का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना है।

एपल के सितंबर तिमाही में $89.5 बिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो साल दर साल 1% कम है। हालांकि कंपनी के आईफोन का रेवेन्यू अच्छा रहा है। इस तिमाही में आईफोन का रेवेन्यू $43.8 बिलियन रहा, जो साल-दर-साल 3% ज्यादा है।

आईफोन का रेवेन्यू हमारी उम्मीदों से ज्यादा

टिम कुक ने कहा- ‘सिंतबर तिमाही में आईफोन का रेवेन्यू हमारी उम्मीदों से ज्यादा रहा है। भारत में रेवेन्यू के ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड के साथ ही चीन, लैटिन अमेरिका, मध्य-पूर्व, दक्षिण एशिया सहित कई बाजारों में तिमाही रिकॉर्ड बने हैं।’

भारत में बहुत से लोग मध्यम वर्ग में जा रहे

कुक ने भारत को लेकर कहा- ‘एक बड़े मार्केट में हमारा शेयर कम है इसलिए ऐसा लगता है कि वहां बहुत अधिक गुंजाइश है… हम एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी मार्केट देखते हैं – बहुत से लोग मध्यम वर्ग में जा रहे हैं।’ ऐसे में एपल का मेजर फोकस भारत की तरफ है।

उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे एपल स्टोर

इस साल अप्रैल में, कंपनी ने देश में अपना पहला एपल रिटेल स्टोर लॉन्च किया – मुंबई में, उसके बाद दिल्ली में। कुक ने इस स्टोर्स को लेकर कहा- ‘बहुत सारे पॉजिटिव्स हैं, हमने वहां दो रिटेल स्टोर खोले हैं और वे हमारी अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।’

भारत में प्रोडक्ट सेल में 48% की बढ़ोतरी

बीते दिनों इकोनॉमिक टाइम्स ने कंपनी की रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) फाइलिंग के हवाले से बताया था कि भारत में एपल ने फाइनेंशियल 2022-23 में टोटल ₹49,321 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया है। रेवेन्यू में यह इजाफा कंपनी की प्रोडक्ट सेल में 48% बढ़ोतरी के चलते हुआ है। इस दौरान नेट प्रॉफिट 76% बढ़कर ₹2,229 करोड़ रहा है।

भारत में टाटा ग्रुप बनाएगा आईफोन: विस्ट्रॉन के साथ टाटा की 1,000 करोड़ में डील फाइनल, 2.5 साल में शुरू होगा प्रोडक्शन

टाटा ग्रुप भारत में आईफोन बनाएगा। एपल की सप्लायर विस्ट्रॉन की फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील शुक्रवार को फाइनल हो गई। विस्ट्रॉन कॉर्प के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसे मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ढाई साल के भीतर आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी।