सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एसएन मेडिकल कॉलेज के ए.के. चौधरी की किताबों का विमोचन

मेडिकल टेक्नीशियन स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी का हिस्सा है, जो मरीजों की जांच और उपचार प्रक्रिया में डॉक्टरों को तकनीकी सहयोग प्रदान करते हैं। इसी क्षेत्र में हिंदी भाषा में तकनीकी एवं संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जे के हॉस्पिटल के संचालक ए.के. चौधरी ने मेडिकल टेक्नीशियनों के लिए तीन पुस्तकों का लेखन किया है। ए.के. चौधरी द्वारा लिखी इन तीन पुस्तकों का हाल ही में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विमोचन किया। इन पुस्तकों का उद्देश्य तकनीकी जानकारी को हिंदी में उपलब्ध कराकर मेडिकल टेक्नीशियनों के लिए उसे समझना और व्यवहार में लागू करना आसान बनाना है।

दरअसल देश में मेडिकल टेक्नीशियनों के प्रशिक्षण और संदर्भ के लिए उपलब्ध अधिकांश सामग्री अंग्रेजी भाषा में है। ऐसे में हिंदी माध्यम से काम करने वाले या तकनीकी जानकारी को हिंदी में बेहतर ढंग से समझने वाले टेक्नीशियनों के लिए यह एक चुनौती हो सकती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ए.के. चौधरी ने इस दिशा में काम शुरू किया। ढाई साल की मेहनत के बाद तैयार हुईं तीन पुस्तकें चौधरी ने करीब ढाई वर्षों तक इस विषय पर काम किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल टेक्नीशियनों के लिए तकनीकी ज्ञान को हिंदी में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन पुस्तकों का लेखन किया। इन पुस्तकों में मेडिकल टेक्नीशियनों से जुड़ी तकनीकी जानकारी को उनकी अपनी भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एसएन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #यवस #महत