सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सेंट्रल रीजनल सेंटर (सीआरसी), भोपाल के 13 खिलाड़ी जापान में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एसए रीजनल सेंटर भोपाल के चार खेल विधाओं एथलेटिक्स, जूडो, कयाकिंग एवं कैनोइंग और हॉकी से इन खिलाड़ियों का इस एशियन गेम्स खेल आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करना केंद्र की खेल प्रतिभाओं को विकसित एवं निखारने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उच्च प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को तैयार करने में साई सीआरसी भोपाल के योगदान को भी रेखांकित करती है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी:एथलेटिक्स , पूजा ओला – मिडिल डिस्टेंस रनर, महिला 800 मीटर एवं 1500 मीटर ,मंजू रानी – मैराथन रेस वॉक ,सीमा – 5000 मीटर एवं 10,000 मीटर ,अंकिता – 3000 मीटर स्टीपलचेज
जूडो ,अस्मिता डे – महिला -48 किग्रा वर्ग ,टी. इनुंगनबी – -70 किग्रा वर्ग ,कयाकिंग एवं कैनोइंग , हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ,नेहा देवी ,सोनिया देवी, सुनील सिंह ,हॉकी ,मोहित एच.एस. – गोलकीपर, सुशीला चानू ,निक्की प्रधान इस अवसर पर साई सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक, अभिषेक सिंह चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “यह भारतीय खेल प्राधिकरण रीजनल सेंटर भोपाल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे खिलाड़ी एथलेटिक्स, जूडो, कयाकिंग एवं कैनोइंग और हॉकी जैसी खेल विधाओं में 20वें एशियाई खेल ऐची-नागोया 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एशियन गेम्स 2026 खेल आयोजन में उनकी भागीदारी उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रतिबिंब है। मुझे विश्वास है कि वे पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।”
साई सीआरसी भोपाल खिलाड़ियों को विशेषीकृत प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं सहित एक व्यापक खेल पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध करा रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। साई सीआरसी भोपाल के ये सभी खिलाड़ी एशियाई खेलों के मंच पर अपने परिवार, प्रशिक्षकों, साई सीआरसी भोपाल परिवार और पूरे देश की उम्मीदों के साथ उतरेंगे। साई सीआरसी भोपाल ऐची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों एवं टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एसएआई #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करण #जनल