मुंबई । अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह बैठकें होंगी। पहली बैठक छह से आठ अप्रैल को होगी। गवर्नर की अध्यक्षता वाली यह समिति दरें तय करती हैं। वह मौजूदा घरेलू और आर्थिक स्थितियों पर विचार-विमर्श के बाद द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करती है।

इस बारे में केंद्रीय बैंक ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक 2022-23 के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति को लेकर विचार-विमर्श छह से आठ अप्रैल के बीच होगा। दूसरी बैठक छह से आठ जून को होगी। कार्यक्रम के मुताबिक, तीसरी, चौथी और पांचवी बैठकें क्रमश: दो से चार अगस्त, 28-30 सितंबर और 5-7 दिसंबर के बीच होंगी।

समिति की छठी बैठक छह से आठ फरवरी-2023 को होगी। गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति में केंद्रीय बैंक के दो प्रतिनिधियों के अलावा तीन बाहरी सदस्य होते हैं।